जलछाजन परियोजना क्षेत्र की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा एवं रैली
देवघर: झारखंड राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर दिनांक 13.11.2025 को देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के बारा पंचायत के बिश्वानि ग्राम में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन योजना अंतर्गत जल एवं मिटी को संरक्षण एवं जागरूक करने हेतु जल छाजन रैली सह कलश यात्रा, गौरव गाथा, जलछाजन गीत, रंगोली प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण एवं प्रत्येक जलाशय पर पौधारोपण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में जलछाजन समिति के सदस्य एवं हितग्राहियों द्वारा जलछाजन रैली सह कलश यात्रा अपने टोला से प्रारम्भ कर नज़दीक के अमृत सरोवर तक ले जाया गया। साथ ही साथ “आओ हाँथ से हाँथ मिलाए , सब मिलकर पानी बचाएं ” का नारा लगाया एवं जलछाजन गीत गाये।

कार्यक्रम के दौरान PIA ग्राम ज्योति के कार्यकर्ता सोमनाथ जी द्वारा झारखण्ड के इतिहास, गौरव गाथा, आंदोलनकारियों तथा झारखण्ड राज्य की स्थापना, रजत जयंती वर्ष के बारे में एवं समृद्ध विरासत तथा संस्कृति से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण, जलछाजन रंगोली प्रतियोगिता, प्रत्येक डोभा, तालाब,अमृत सरोवर के मेढ़ पर 25 वृक्ष लगाया गया।

साथ ही साथ जलछाजन गीत एवं शपथ ग्रहण कार्य किया गया।
इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि
जल, जंगल और जमीन हमारा जीवन
इसका संरक्ष्ण हमारा कर्त्तव्य।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बारा पंचायत के मुखिया विष्णु यादव, वार्ड सदस्य, डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल एक्सपर्ट, WDT सदस्य, जलछाजन समिति सदस्य, PIA ग्राम ज्योति के कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

