जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 14.11.25 को राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया देवघर के पुस्तकालय कक्ष मे पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन प्रभारी प्राचार्य श्री एस. के. गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के आलावा सभी शिक्षक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह के प्रतियोगिता भी आयोजित क़ी जाएगी जिसमे बुक रिव्यु, कहानी लेखन, निबंध लेखन, बुक कवर पेंटिंग आदि प्रमुख है।

इस कार्यक्रम का आयोजन यू एन झा पुस्तकालयाध्यक्ष के द्वारा किया गया जिसमे पुस्तकालय क्लब के सदस्य आशीष, हसनैन, सुमन, अजित, आशिफ, दिवाकर और सत्यम ने बढ़ चढ़कर मदद किया।
मौके पर यू. पी. साह, आदित्य पॉल, सुभम द्विवेदी, तान्या सिंह, सुमन सिंह, विद्याधर सिंह, ध्रुव कुमार सिंह आदि शिक्षक भी उपस्थित थे।

