गुजरात में होने वाले कार्यक्रम का बाबा बैद्यनाथ को दिया गया आमंत्रण
देवघर: गुजरात के सूरत जिला से आए हुए लड्डू गोपाल गोशाला के संस्थापक महन्त स्वामी हरिजीवन दास जी और प्रदीप मिश्रा जी के कार्यक्रम का भव्य आयोजन 4 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक गुजरात के सूरत जिला डायमंड पार्क के पलसाना में होना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे।
आज देवघर हवाई अड्डे पर आयोजन समिति के आशुतोष मिश्रा और मुकेश जी का भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि गुजरात में होने वाले आयोजन के सफलता पूर्वक संपन्न होने के उद्देश्य से बाबा बैद्यनाथ को आमंत्रण देने उपरोक्त गणमान्य पहुंचे थे।
अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह और खूबसूरत मॉल के निदेशक शुभम् गुप्ता के सहयोग से महन्त हरिजीवन दास जी का बाबा बैजनाथ मंदिर में अभिषेक और पूजन किया गया।
इस अवसर पर बाबा मंदिर के पुरोहित माधव चक्रवर्ती, अकाश साह, रंजीत वर्मा, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे। सभी ने मिलकर महन्त स्वामी हरिजीवन दास जी का अभिषेक और पूजन कराया और कामना की कि कार्यक्रम सफल हो।
गुजरात प्रोग्राम को सफल संचालन के लिए बाबा बैजनाथ जी से निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम 4 जनवरी 2026 से 10 जनवरी गुजरात के पावन भूमि पर सूरत पर किया जाएगा।

