राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर तिलक सेवा समिति ने किया पत्रकारों को सम्मानित
देवघर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए देवघर की संस्था तिलक सेवा समिति की ओर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय पत्रकार अशोक कुमार वरनबाल, फाल्गुनी मरिक, जेम्स कुमार नवाब सहित दर्जनों पत्रकार मौके पर उपस्थित थे।

मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे फाल्गुनी मरिक ने कहा कि पत्रकार को पैसे की जरूरत नहीं, उन्हें सिर्फ सम्मान की जरूरत है। जिस प्रकार सेना देश के बॉर्डर पर सजग रहते हैं ठीक उसी तरह पत्रकार भी समाज के लिए सजग और हमेशा गतिशील रहते हैं।
कार्यक्रम के दौरान तिलक सेवा संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष हरेकृष्ण राय ने सभी उपस्थित पत्रकारों को अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दिया।
पत्रकार संघ के अध्यक्ष जेम्स कुमार नवाब ने कहा कि जिस कार्यक्रम को जिला प्रसाशन को करना था वह कार्यक्रम तिलक सेवा समिति कर रही है इसके लिए संस्था को साधुवाद।
समाजसेवी सूरज झा ने पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दिया और पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा की आपकी निष्ठा और मेहनत से ही समाज सजग रहता है। वहीं श्री झा ने कहा कि यदि देवघर नगर निगम की जनता मुझे महापौर बनाती है तो हर पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा करवाऊंगा।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ रूपा श्री, समाज सेवी सूरज झा, फाल्गुनी मरिक, हरे कृष्ण राय, अशोक कुमार वर्णवाल, बशिष्ठ राणा, दीपू मिश्रा, डॉ विक्रम, जलेश्वर ठाकुर सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

