देवघर (शहर परिक्रमा)

पंचायत स्तरीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवघर: देवीपुर प्रखंड के हुसैनाबाद मैदान में आज आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी — हुसैनाबाद पंचायत स्तरीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। खेल प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति से पूरा मैदान उत्साह, जोश और ऊर्जा से सराबोर रहा।
   प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा किया गया। आयोजन समिति की ओर से आयोजक अमन झा एवं सह-आयोजक पवन यादव ने माला पहनाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में आदर्श लक्ष्य ने कहा कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाने और खेल को बढ़ावा देने में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध होती हैं।

    कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खो-खो संघ के सचिव श्री कौशल कुमार सिंह उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की।
 आज की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें शामिल हुईं
हुसैनाबाद, रहबाद, अमजोरा, तिलैया, कटघहरी, झूमरबाद, मसनजोरा और मथुरापुर।
पहले चरण के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:-
अमजोरा vs मथुरापुर — मथुरापुर विजेता
झूमरबाद vs तिलैया — झूमरबाद विजेता
रहबाद vs कटघहरी — रहबाद विजेता
हुसैनाबाद vs मसनजोरा — मसनजोरा विजेता

सेमीफाइनल चरण में:
मथुरापुर vs रहबाद — रहबाद विजेता
झूमरबाद vs मसनजोरा — मसनजोरा विजेता
   फाइनल मुकाबला रहबाद और मसनजोरा के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक खेल के बाद रहबाद टीम 11 रन से विजेता बनी। मैच के उपरांत मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने विजेता एवं उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी और कैश प्राइज प्रदान कर सम्मानित किया।