देवघर (शहर परिक्रमा)

भाजपा देवघर के नए कार्यालय का हुआ गृह प्रवेश

देवघर जिले में बीजेपी के नवनिर्मित कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गृह प्रवेश किया गया। सबसे पहले गौ माता को कार्यालय भवन में प्रवेश करा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भवन में एंट्री ली। इसके बाद कार्यालय में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा अर्चना हुई। जानकारी हो कि इस कार्यालय का उद्घाटन 6 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
    जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि संगठन को सुदृढ़ करने के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम की आवश्यकता होती है। भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकर्ता है अब कार्यालय भी हो गया।

    आगे उन्होंने कहा कि देश के 724 जिले में कार्यालय बनाने का निर्णय हुआ था जिसमें 500 कार्यालय शुरू हो चुका है, बाकी का निर्माण जारी है।
    जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा आज हम सबों को गर्व है कि नया कार्यालय भवन के गृह प्रवेश  का गवाह बनने का मौका मिला है। भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता के मन एक नया उल्लास का संचार हुआ है। यह कार्यालय अत्याधुनिक ढंग से बनाया गया है जहां पर छोटा से बड़ा बैठक कर सकते हैं।
    मौके पर जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, बबलू भगत, गौरी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक नारायण दास, रीता चौरसिया,विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़े, सुग्गा नरौने, विजया सिंह, सचिन सुल्तानिया, अभय आनंद झा, तुफान महथा, अमृत मिश्रा, धनंजय तिवारी, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय खवाड़े, विनय चंद्रवंशी, विनिता पासवान, बबलू पासवान, पंकज सिंह भदोरिया, अमित कुमार, ममता गुप्ता, मुकेश पाठक, जूनियर बाबू लाल मरांडी, ललन दुबे, अजीत सिंह, प्रमेश राव, सौरभ सिंह, विष्णु राउत, अलका सोनी, सुनिता वर्णवाल, संध्या कुमारी, प्रेमलता वर्णवाल, व्यास मिश्रा, कुसुम सिंह, जय मिश्रा, सत्यजीत सिंह, मुरारी मंडल, नितिश चौधरी सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।