देवघर (शहर परिक्रमा)

प्रफुल्ल-कनकलता सिकदार स्मृति न्यास के बैनर तले मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

देवघर: आज दिनांक 3.12.25 को दीनबंधु उच्च विद्यालय के रबीन्द्र सभागार में प्रफुल्ल-कनकलता सिकदार स्मृति न्यास, नयाचितकाठ, रिखिया मोहनपुर के बैनर तले अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह के साथ ही साथ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद और अमर शहीद खुदीराम बोस के जयंती मनाई गई।
   मौके पर मुख्य अतिथि दीनबंधु विद्यालय ट्रस्ट कमिटी के सचिव शरदिंदु कुंडू ने कहा डॉ राजेन्द्र प्रसाद और अमर शहीद खुदीराम बोस के जीवनी पढ़ने से जीवन में आगे बढ़ने की  प्रेरणा मिलती है।

  विशिष्ट अतिथि डॉ प्रेम कुमार भारती ने कहा कि अपने अगल बगल अगर कोई भी दिव्यांग व्यक्ति है तो उसपर घृणा नहीं करके उसे हर प्रकार से सहयोग करके उत्साहित करना चाहिए।
    अध्यक्ष संदीप कुमार गोस्वामी ने कहा कि अमर शहीद खुदीराम जैसे देश भक्त के बलिदान से ही  देश को आजादी मिली। जिसके चलते हमलोग स्वतंत्र भारत के नागरिक कहलाते हैं। अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सभी अतिथियों ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद और अमर शहीद खुदीराम बोस के तस्वीर में पुष्प अर्पित किए।
  कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित किए गए थे। जिसमें सीनियर ग्रुप में बेबी कुमारी, प्र थम, विश्वजीत राज द्वितीय, मयंक कुमार तृतीय, फिर जुनियर ग्रुप में आयुष कुमार प्रथम अमन कुमार द्वितीय मो हमजा शेख तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को डा राजेन्द्र प्रसाद की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
  मौके पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के अलावे सचिव काजल कान्ति सिकदार, प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनदंन सिंह, मोहनपुर प्रखंड के बीस सूत्री के उपाध्यक्ष रामरेख यादव, मौलिक फिल्म निर्देशक शत्रुघ्न प्रसाद के अलावे दीनबंधु उच्च विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, मनीषा घोष, उदय कुमार मंडल, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र, भारती कुमारी , सुदीप्ता चक्रबर्ती, शिक्षकेतर कर्मचारी में विकास कुमार दास राजू कुमार और दीनबंधु उच्च विद्यालय के सभी छात्र और छात्राएं उपस्थित थे। मंच का संचालन शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया। सचिव सह प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।