देवघर (शहर परिक्रमा)

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

      देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिलाध्यक्ष मुकुंद दास के नेतृत्व में संविधान निर्माता देश रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस जनों ने बाबा साहेब के प्रति नमन प्रकट करते हुए उनके दिए गए मार्ग एवं विचारों को याद किया।

   मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिया है। बाबा साहेब केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आदर्श माने जाते हैं। हम सभी उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर संविधान की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
     बाबा साहेब ने हमें न्याय, स्वतंत्रता और समानता का जो मार्ग दिखाया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लगातार संविधान को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे कांग्रेसजन किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने देंगे।
आगे उन्होंने कहा कि “संविधान दिवस का उद्देश्य हमारे मूल संवैधानिक मूल्यों को पुनः स्मरण कर समाज में फैलाना है। हम सब इस संघर्ष में नेता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।”
     वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश को जो संविधान और संदेश दिया है, उसने भारत की एकता, अखंडता और समानता को सदैव मजबूती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार संविधान को कमजोर करने और बाबा साहेब के विचारों को मिटाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज हम सब संकल्प लेते हैं कि बाबा साहेब के कदमों और विचारों को किसी भी कीमत पर मिटने नहीं देंगे।
    कार्यक्रम में जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि बर्मा, सौरभ कुमार दास, शैफ दानिश, पवन यादव, अधीर बर्मा, महासचिव विवेक मिश्रा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास राउत, पदाधिकारी राकेश केसरी, नगर महासचिव अंकुर केसरी, चंद्रदेव दास सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।