कोडरमा (शहर परिक्रमा)

पीवीएसएस डी.ए.वी. में पपेट शो और अंतर्सदनीय क्रिकेट फाइनल मैच का आयोजन

कोडरमा: डी.ए.वी. विद्यालय में आज जूनियर वर्ग के छात्रों द्वारा आकर्षक पपेट शो का भव्य आयोजन किया गया। नन्हे छात्रों ने एक से बढ़कर एक कठपुतली प्रस्तुतियाँ दीं। जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में संपूर्ण, सान्या और रजत रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्वी, प्रणव और अशमी ने द्वितीय स्थान, तथा साक्षी और रुही ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य के. के. सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की।

इसी के साथ सीनियर वर्ग में विवेकानंद हाउस और राजा राम मोहन राय हाउस के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक प्रतियोगिता में राजा राम मोहन राय हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच में उज्जल घोष एवं विनीत सर ने अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजेता टीम को प्राचार्य के. के. सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा।