इंडिगो की उड़ान रद्द होने की घटना का देवघर हवाई अड्डे पर विशेष प्रभाव नहीं: प्रभारी निदेशक
देवघर: आज दिनांक 11.12.24 को देवघर एयरपोर्ट क़े प्रशाल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसे प्रभारी हवाई अड्डा निदेशक जय बनर्जी ने सम्बोधित किया।

प्रभारी निदेशक ने कहा कि देशभर में विभिन्न स्थानों पर हो रही उड़ानों की बार-बार रद्दीकरण, डायवर्जन एवं देरी के बावजूद देवघर हवाई अड्डे पर सभी संचालन पूरी तरह सुचारू हैं। तथा कहीं भी भीड़भाड़ या सेवा संबंधी समस्या नहीं पाई गई है। इंडिगो की हाल ही में हुई उड़ान रद्द होने की घटना का देवघर हवाई अड्डे के संचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। और हवाई अड्डे की सभी सेवाएँ पूर्ववत एवं पूर्ण रूप से कार्यरत हैं।
उन्होंने आगे कहा कि देवघर हवाई अड्डा से वर्तमान समय में केवल एक उड़ान रद्द है। जिसके 12 दिसंबर तक पुनः प्रारम्भ होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, सभी अन्य उड़ानें अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही हैं।
आंकड़ा उपलब्ध कराते हुए उन्होंने कहा कि 04 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच कुल 27 निर्धारित उड़ानों में से केवल 09 उड़ानें रद्द हुईं। इस अवधि में कुल 5297 यात्रियों ने देवघर हवाई अड्डे से यात्रा की।

