स्वरोजगार क़े लिए SBI RSETI में करें आवेदन, कल से शुरू होगा प्रशिक्षण
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 20 दिवसीय “आचार, पापड़ एवं मसाला पावडर” निर्माण का प्रशिक्षण 13.12.2025 से शुरू किया जा रहा है। ऐसे में देवघर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से युवक एवं महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है और खुद का रोजगार करना चाहते हैं वे संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान यहाँ मिलने वाली निम्नलिखित सुविधा प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा, प्रशिक्षण,भोजन तथा छात्रावास नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।

यहाँ मिलने वाली सुविधा
प्रशिक्षण, भोजन तथा छात्रावास निशुल्क दी जाएगी।
कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज-
(1) राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, एसएचजी मेंबर (इनमें से कोई एक)।
(2) आधार कार्ड
(3) फ़ोटो 4 (पासपोर्ट)
(4) बैंक पासबुक
स्थान –
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी), देवघर रोहिणी रोड।
साथ ही अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 7004023316, 7717766925 संपर्क कर सकते हैं।

