झारखंड जुनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम आगरा के लिए रवाना
देवघर: जैनूल हक एवं सानिया थापा के नेतृत्व में झारखंड के बालक एवं बालिका टेनिस बॉल क्रिकेट टीम “33 वीं जुनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप” में भाग लेने के लिए आगरा उत्तर प्रदेश के लिए रांची जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 दिसंबर तक होगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के संताल परगना प्रभारी एवं देवघर जिला सचिव संजीव झा ने बताया कि संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा द्वारा गठित टीम इस प्रकार है:
बालक वर्ग –
जैनुल हक (कप्तान), ओमेनदु गुप्ता उपकप्तान,असीम हरी, मनीष कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, रमन शर्मा, प्रिंस कुमार, आमिर रजा, तानिस ताती, अमव अपुर्व, आयुष कुमार ठाकुर, सलमान नदाफ, परमानन्द किस्पोट्टा, टीम कोच राहुल कुमार
टीम मैनेजर मो.ओवैस अंसारी ।
बालिका वर्ग –
सानिया थापा ( कप्तान), सुमन लोहरा, अंकिता महतो, कल्पना हंसदा, हरमन सोय, सुष्मिता पुरकेत, निधि कुमारी, सोब्या सिंह, तनिष्का कुमारी, दिव्या सिंह, अंषिका कुमारी, आरती कुमारी, माला कुमारी, खुशी कुमारी टीम कोच साकिब आलम एवं मैनेजर तेजा।

