‘स्वदेशी संकल्प दौड़ और रन फॉर स्वदेशी’ के आयोजन हेतु विशेष बैठक का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को स्वदेशी जागरण मंच देवघर की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में सुनिश्चित हुआ कि दिनांक 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर देवघर जिला के सभी दस प्रखंडों एवं दोनों नगरों (देवघर नगर एवं मधुपुर नगर) में 151 से अधिक शिक्षण संस्थानों में यह स्वदेशी संकल्प दौड़, रन फॉर स्वदेशी आयोजित होगी।

मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि अब आवश्यकता है कि विवेकानंद के संकल्प को स्वदेशी भाव से भरा जाए और अपने हृदय में स्वदेशी की विविधता को साकार करने के लिए घर-घर, गांव-गांव विद्यालय-विद्यालय दुकान-दुकान जय-जय स्वदेशी का उद्घोष किया जाए।
इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवघर विभाग के विभाग प्रचारक बीगेन्द्र कुमार ने कहा कि अब आवश्यकता है कि हम सभी स्वदेशी के भाव से अपने जीवन को भरें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में स्व जागरण के अभियान में स्वदेशी के भाव को घर-घर पहुंचने के लिए जनव्यापी समाज परिवर्तन का आंदोलन संचालित करेगा।
बैठक में प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, प्रांत के समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, विभाग महिला प्रमुख आशा झा, सुप्रिया गुप्ता, जिला पूर्णकालिक अमर कुमार सिन्हा और गिरीश सिंह, सह जिला संयोजक महेश दुबे, जिला प्रचार प्रमुख प्रभाष गुप्ता सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

