देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी, नाम लिफाफे में बंद

देवघर जिला भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस बात का फैसला अगले एक सप्ताह के भीतर हो जाएगा। आज बुधवार को जिलाध्यक्ष पद को लेकर देवघर भाजपा कार्यालय  में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक रायशुमारी हुई जो 6घंटे तक चली।
    रांची से आए तीन नेता झरिया विधायक रागिनी सिंह, संदीप कुमार वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव पदाधिकारी बबलू भगत ने भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी करवाया।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए रायशुमारी हुई और दावेदारों के नाम लिफाफे में बंद कर दिए गए। आगामी 2-3 दिनों में प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा के नवीन जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। चुनाव पर्यवेक्षक यानी निर्वाचन अधिकारी बनाए गए झरिया विधायक रागिनी सिंह, संदीप वर्मा और चुनाव पदाधिकारी बबलू भगत आज बुधवार को लगभग 9 बजे भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर 11:30 बजे निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की। निर्वाचन की इस प्रक्रिया के लिए मंडल अध्यक्ष, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी, मंडल प्रतिनिधि, भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेतागण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर मौजूद थे।

   मौके पर जिला अध्यक्ष सचीन रवानी ने  कहा कि हम सभी निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। आज के निर्वाचन की प्रक्रिया में पर्यवेक्षक द्वारा निष्पक्ष भाव से आप सभी लोगों से 3 नामों के पैनल के लिए रायशुमारी की जानी है। जिसे भी लगता है कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए योग्य है, वह अपना नाम इस रायशुमारी में रख सकता है। रायशुमारी की प्रक्रिया बंद कमरे में प्रारंभ की गई।
    रायशुमारी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पर्यवेक्षक) बंद कमरे में एक-एक व्यक्ति से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति मंडल प्रतिनिधिगण, पूर्व विधायक, जपं सदस्य, नपं अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष बैठकर वन टू वन चर्चा में भाग लिया। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक अपेक्षित कार्यकर्ता द्वारा वन टू वन की गई। चर्चा में बैलेट पर 3 लोगों के नाम लिखकर दिए गए, जिन्हें लिफाफे में बंद कर दिया गया। वन टू वन चर्चा के बाद अन्य कार्यकर्ताओं से भी निर्वाचन अधिकारी रागिनी सिंह द्वारा कक्ष में चर्चा कर उनसे भी अपना अभिमत मांगा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रदेश संगठन द्वारा 60 वर्ष तक की उम्र तय कर दी गई है। इसके बाद कई वरिष्ठ नेता उम्र बंधन के चलते अपनी दावेदारी नहीं कर पाए।
    रायशुमारी में सचिन रवानी, अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, सुग्गा नरौने, तुफान महथा, अमृत मिश्रा,
मिथलेश यादव, कन्हैया झा  पंकज सिंह भदोरिया, राजीव रंजन सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, सोनाधारी झा, नीरज प्रकाश, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, मिथलेश सिन्हा, विश्वनाथ रवानी सहित जिला के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रतिनिधिगण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्षगण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।