देवघर नगर निगम चुनाव में इस प्रकार होगा वार्डों का आरक्षण
देवघर उपायुक्त ने नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण का प्रारूप तैयार करके राज्य सरकार को भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार की मुहर लग सकती है। उपायुक्त द्वारा तैयार प्रारूप के अनुसार:-

👉देवघर नगर निगम के वार्डों में 50 फीसदी होगा आरक्षण
👉देवघर नगर निगम में कुल 36 वाडौँ में 14 वार्ड ओबीसी-वन व ओबीसी-टू के लिए आरक्षित किया गया है।
👉चार वार्ड एससी के लिए आरक्षित होगा।
👉शेष 18 वार्ड अनारक्षित होगा।
👉36 वार्ड में 17 वार्ड आधी आबादी के लिए आरक्षित, जिसमें समान्य, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1, पिछड़ा वर्ग-2 की महिलाएं शामिल हैं।
👉बैलेट से होगा मतदान, राज्य में ईवीएम की कमी है।

