देवघर (शहर परिक्रमा)

संत कोलम्बस स्कूल में एक दिवसीय वाटर कलर कार्यशाला का आयोजन

देवघर: बिलासी टाउन स्थित सेंट कोलंबस स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक दिवसीय वॉटर कलर वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को जल रंगों के सही उपयोग, रंगों के मिश्रण, ब्रश तकनीक तथा चित्रों में भाव अभिव्यक्ति के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा सरल एवं रोचक तरीके से कला की बारीकियाँ समझाई गईं। जिससे बच्चों में कला के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यशाला में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित करने की बात कही।

मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी कल्पनाशक्ति को नया आयाम देती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक नरेंद्र पंजियार एवं अशोक कुमार ने सराहनीय भूमिका अदा कि। अंत में विद्यालय प्रबंधक वैभव शंकर द्वारा सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षक एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।