डीएवी कोडरमा में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
कोडरमा: पीवीएसएस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में आज विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड डेकोरेशन एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का विषय ‘क्रिसमस एवं वार्षिक खेल दिवस’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में कक्षा एल.के.जी. से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिसमस क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की कला-कौशल और सृजनात्मकता देखते ही बनती थी। प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान– अर्षय अर्णव, मिवान राज, रजत, पुनीत एवं जयदेव
द्वितीय स्थान– संपूर्ण, शिवांश, शन्या एवं अर्णव
तृतीय स्थान– प्रणव, अनन्या, प्रणव एवं आराध्या
ने प्राप्त किया।
खेल गतिविधियों के अंतर्गत सभी सदनों के बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सिक्का उछालकर किया गया। पहला मैच रामाकृष्ण सदन एवं राजा राममोहन राय सदन के बीच खेला गया, जिसमें राजा राममोहन राय सदन ने 2-0 से विजय प्राप्त की। वहीं दूसरा मैच दयानंद सदन एवं विवेकानंद सदन के बीच हुआ, जिसमें दयानंद सदन ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दयानंद सदन एवं राजा राममोहन राय सदन के बीच खेला जाएगा।
हैंडबॉल मैच की रोमांचक कॉमेंट्री विद्यालय के पी.टी. शिक्षक श्री उज्ज्वल घोष द्वारा की गई, जबकि निर्णायक मंडली में श्री राजन मिश्रा एवं श्री अभिषेक राणा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, विजेताओं तथा आयोजन से जुड़े शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सहगामी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीसीए इंचार्ज मौसुमी मालिक के नेतृत्व में संदीप कुमार एवं अनिल कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

