देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भंडारकोला के प्राचार्य ने देवपेक्स 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया

देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में डाक विभाग के द्वारा आयोजित फिलाटेली प्रदर्शनी देवपेक्स – 2025 में पेंटिंग, क्विज व पत्र लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान प्राचार्य बलराम कुमार झा ने किया। ज्ञात हो कि दो दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने हरेक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया।

सम्मानित होने वाले छात्र छात्राएं-
लेटर बॉक्स पेंटिंग में प्रथम स्थान-आर्या कुमारी , दीक्षा राज, रिया रानी और दिव्यांका राज
ड्राइंग प्रतियोगिता में
सांत्वना पुरस्कार रितंभरा भारती और आर्य किशोर बरनवाल।

क्रिएटिव पत्र लेखन(जूनियर) में प्रथम स्थान आराध्या कुमारी, तीसरा स्थान सारा पाल
पत्र लेखन (सीनियर) में प्रथम स्थान शिवम वर्मा,
सांत्वना पुरस्कार अपेक्षा आर्य ।

क्विज़ प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार पल्लवी राज और शिवम गुप्ता।
प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बच्चों की सफलता पर कहा कि फिलाटेली विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान प्रवृत्ति, धैर्य, सौंदर्यबोध तथा इतिहास-बोध विकसित करती है। आज की डिजिटल दुनिया में यह शौक हमें सीखने, संजोने और समझने की कला सिखाता है। ऐसी प्रतियोगिता में बच्चों का भाग लेना और विजयी होना काबिले तारीफ है। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।