देवघर (शहर परिक्रमा)

सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज, 26 दिसंबर तक होगा आयोजन

देवघर: 21-26 दिसंबर तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव का आज देवघर कॉलेज मैदान में मैराथन से उद्घाटन हुआ। मैराथन दौड़ की शुरुआत सांसद निशिकांत दुबे संग डॉ सुनील खवाड़े, खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर, रीता चौरसिया समेत अन्य ने झंडा दिखाकर किया।

    लड़कों के 10किलोमीटर मैराथन में प्रथम स्थान जानकी कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार यादव, तृतीय स्थान दीपक कुमार को प्राप्त हुआ। वहीं लड़कियों के 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान मनाली सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 25000नकद, द्वितीय स्थान को 15000, तृतीय को 10000 और चतुर्थ और पांचवे स्थान को 5000-5000 नकद पुरस्कार दिया गया।


    डॉ निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज खेल के तरफ युवाओं को प्रेरित करने हेतु प्रधानमंत्री का ये अमूल्य पहल है, क्योंकि खेल में जो युवा भाग लेते हैं उन्हें खेल में कोई भी समय बर्बाद करने वाली ख्याल दिमाग में नहीं आता। अगले वर्ष 1-7 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं अगले वर्ष से किसी भी खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी को सारी सुविधाएं सांसद खुद प्रदान करेंगे।
    आज उद्घाटन के दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, डिप्टी डायरेक्टर AIIMS लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक दास, SBI के रीजनल मैनेजर प्रशांत झा, आशीष झा, बीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र देव, रितेश केसरी, कनिष्का कश्यप, मनोज मिश्रा, आजाद पाठक, प्रमेश राव, गोविंद बर्नवाल, नवीन शर्मा, सोना धारी झा, गुड्डू राय, प्रज्ञा झा,बबली सिंह, सहित कई अन्य मौजूद थे। वहीं उद्घोषक के रूप में रामसेवक सिंह गुंजन थे।