देवघर (शहर परिक्रमा)

कांग्रेस प्रदेश और जिला युवा अध्यक्ष की हुई घोषणा

देवघर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का रिजल्ट जारी कर दिया गया। प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में कुमार गौरव चुनाव जीते, वहीं देवघर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने बाजी मारी। परिणाम घोषित होने के पश्चात नवनिर्मित प्रदेश युवा कमेटी, जिला युवक कांग्रेस, के साथ सभी विधानसभा एवं प्रखंडों में जीत दर्ज करने वाले को बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी है।

   देवघर जिला अध्यक्ष के रूप में आशीष भारद्वाज, प्रदेश सचिव अनुराग आनंद के चयन पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकुंद दास तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुंन्नम संजय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के साथ जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष कुमार राज, युवा नेता राजा साहिल, रवि वर्मा, शैफ अहमद,अंकित बरनवाल दीपक सिंह, दिनेशानंद झा, कुमार बाबा, अजय कुमार कृष्ण, शिवशंकर मंडल, नंदकिशोर यादव, दिलीप यादव, बदरुद्दीन अंसारी आदि सैकड़ों नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।