देवघर (शहर परिक्रमा)

मुख्य अतिथि बैट्समैन तो विद्यालय की सचिव डॉ. ममता किरण बनी विकेटकीपर

देवघर: मौका था डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 में वार्षिक खेलकूद दिवस के पाँचवे/आख़री दिन का….
     मुख्य अतिथि के तौर पर देवघर मंडल कारा के अधीक्षक प्रमोद कुमार उपस्थित थे…..
    उद्घाटन के बाद बच्चों को खेलते देख देवघर मंडल कारा के अधीक्षक प्रमोद कुमार ने भी अपने बचपने को याद कर बल्ला थाम लिया, और करने लगे चौके छक्के की बारिश….

   हालांकि आज ठंढ कुछ ज्यादा ही थी, लेकिन मुख्य अतिथि के बल्ला थामने के बाद मैदान में गर्माहट बढ़ने लगी और बॉलिंग का जिम्मा विद्यालय के खेल प्रशिक्षक और विकेट कीपिंग का जिम्मा डॉ सचिव ममता किरण के उठा लिया। हालांकि उसके बाद भी काराधीक्षक के लंबे लंबे शॉट्स उपस्थित अतिथियों और छात्र छात्राओं का मनोरंजन करते रहे।
       नायनाभिराम बने इस मैच का कोई निष्कर्ष न निकलना था न ही निकला….
     लेकिन मुख्य अतिथि और विद्यालय की सचिव का मैदान में उतरते और उन्हें खेलते देख उपस्थित अतिथियों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया।