सिटीजन और SBI फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 24.12.25 दिन बुधवार को देवीपुर प्रखंड के भोजपुर गांव में में SBI फाउंडेशन और सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 142 लोग सम्मिलित हुए। स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर मुखिया विभा देवी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्रामवासियों को फिनायल, झाड़ू, मग, डस्ट पैन, ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि सामान वितरित किए गए। स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ गीत, भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया और उनको इनाम भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुखिया के अलावा, पंचायत सेक्रेटरी, पंचायत सदस्य, वार्ड परिषद, स्कूल प्रभारी, टीचर, तथा अध्यक्ष भी शामिल रहे। सभी गणमान्य नागरिकों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा प्रदान किया गया तथा विद्यालय और पंचायत भवन को स्वछता के लिए डस्टबिन भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ सकल दीप मंडल, अनामिका कुमार, रमेश मिश्रा, माखन मांझी मौजूद रहे।

