देवघर (शहर परिक्रमा)

मदर टच स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

देवघर: मदर टच स्कूल द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संत फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह भ्रमण हेतु ले जाया गया, जहाँ उन्होंने क्रिसमस उत्सव को नज़दीक से देखने और अनुभव करने का अवसर प्राप्त किया।

  वहीं सिस्टर अनीला ने केक काटकर इशू मसीह के जन्म का जश्न मनाया और मेरी क्रिसमस की कहानी बच्चों के साथ साझा किया।
    कार्यक्रम में मदर टच स्कूल की निदेशिका डॉ रूपा श्री ने पूरे संत फ्रांसिस स्कूल के परिवार एवं मदर टच के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए  नए साल की शुभकामनाएं दी।