दीनबंधु उच्च विद्यालय में प्रशिक्षु शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित
देवघर: आज दिनांक 24.12.25 को दीनबंधु उच्च विद्यालय के रबीन्द्र सभागार में हिन्दी विद्यापीठ बी एड महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सर्व प्रथम नवम और दशम वर्ग के साक्षी सिंह, नीतू कुमारी, आस्था, मुस्कान, शिवानी और दिव्या कुमारी ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तत्पश्चात सामान्य उपहार देकर आज के सभा का अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के सचिव संदीप कुमार गोस्वामी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार ने स्वागत भाषण दिया।

मुख्य अतिथि देवघर सेन्ट्रल सकुल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा ने कहा शिक्षक, छात्र छात्राएं व अभिभावक शिक्षा के अभिन्न अंग है। इनके ये सामंजस्य शिक्षा को उंचाई प्रदान करेगी। विशिष्ट अतिथि मैत्रेय स्कूल के निदेशक एस डी मिश्रा ने कहा शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य के अनुसार ऊंचाई हासिल करने के लिए एक से एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। हंस ध्वनि कला केंद्र के निदेशक विश्वनाथ बनर्जी ने कहा प्रशिक्षणार्थियों को एक सफल व लोकप्रिय शिक्षक शिक्षिका बनने के लिए बहुमुखी प्रतिभावों में निपुण होना बहुत ही आवश्यक है। अधिवक्ता गणेश कुमार उमर ने प्रशिक्षणाथियो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा आपलोग आदर्श शिक्षक शिक्षिका बनें। प्रोफेसर रामनदंन सिंह ने कहा कोई भी विद्यालय का शिक्षक शिक्षिका बनने पर विद्यालय में स्वच्छ शान्त शैक्षिक वातावरण का निर्माण करने का कोशिश करना चाहिए। जिससे हर विद्यालय के अधिकतर विद्यार्थी आदर्शवादी बने। विद्यालय के सचिव ने प्रशिक्षणाथियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विषय का अध्ययन करने के वाद वर्ग में अध्यापन कार्य करे तो अच्छा होगा। प्रसून वसु, शत्रुघ्न प्रसाद और अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक सुनील कुमार सूर ने धन्यवाद ज्ञापन किए। मंच का संचालन शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया।

