देवघर (शहर परिक्रमा)

6 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन

देवघर: 21 से 26 दिसंबर तक चलने वाले ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आज दिनांक 26.12.25 को देवघर के इंडोर स्टेडियम में विधिवत समापन किया गया। समापन के मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद जी महाराज, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे इत्यादि उपस्थित थे।

      ज्ञात हो कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हॉकी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, वूशु, चेस सहित कई प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 7200 खिलाडियों ने भाग लिया।
    आज रंगारंग कार्यक्रम के बीच सभी विजयी प्रतिभागियों सहित संचालन समिति के सदस्यों को भी को सम्मानित भी किया गया।

मौके पर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कम संसाधन में हम बेहतर कर सकते हैं। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए है। 2036 में ओलंपिक होना है और गोड्डा लोकसभा का सचमुच विकास तब दिखेगा जब गोड्डा लोकसभा का कोई आदमी ओलंपिक में भाग लें और मेडल जीते।
    इसके पूर्व देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि छह दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मोदी जी के आह्वान पर और सांसद के प्रण पर आयोजित किया गया था। कल प्रधानमंत्री ने जिस शैली से बच्चों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया वह प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि आयोजन के लिए जिला ओलंपिक एसोसिएशन को जिम्मा दिया गया और स्वयं एमपी साहब खुद इसकी मानिटरिंग कर रहे थे। यह आयोजन बहुत अद्भुत और अद्वितीय रहा और झारखंड में यह सर्वश्रेष्ठ आयोजन हुआ। इसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।