देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भंडारकोला में त्रिदिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में झारखंड जोन बी के अंतर्गत डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित एवं सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह प्रशिक्षण समन्वयक एम के सिन्हा के संरक्षण में त्रिदिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन एवं बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसमें भाग लिया।अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, कंप्यूटर,लेखाशास्त्र / लेखांकन, शारीरिक शिक्षा, दृश्य एवं प्रदर्शन कला, पुस्तकालय विज्ञान एवं उद्यमिता एवं उद्यम विकास कार्यक्रम विषयों की कार्यशाला आयोजित की गई ।इसमें विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नई तकनीक का प्रयोग करते हुए एवं खेल विधि का अनुसरण कर शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण वातावरण को अधिक व्यवस्थित और अनुकूल बनाने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रभावी कक्षा, प्रबंधन की आधुनिक तकनीक और छात्र सहभागिता बढ़ाने के तरीकों को बताया गया।

प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सह क्लस्टर हेड बलराम कुमार झा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे बच्चों के बीच अवतरित करने को कहा। प्रशिक्षण में बताया गया कि शिक्षक बदलते हुए शैक्षिक परिवेश के अनुरूप अपने कौशल को अद्यतन कर सकें और विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी, प्रेरणादायक और अनुशासित सीखने का वातावरण तैयार कर सकें। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवीन विधि के द्वारा कई गतिविधियां प्रस्तुत की। समापन समारोह में सभी शिक्षकों का प्राचार्यों के साथ फोटोग्राफी हुआ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह की समाप्ति हुई। इस पूरे कार्यक्रम में आब्जर्वर के रूप में बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सचिन गर्ग और गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह मौजूद रहे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।