इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर ने किया कम्बल वितरण
देवघर: आज इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर की ओर से अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में चमारीडीह गांव में ठंड से राहत हेतु कंबल वितरण किया गया।
कड़ाके की ठंड के बीच इनर व्हील क्लब ने मानवता दिखाते हुए शहर की चकाचौंध से दूर चमारीडीह गांव में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई। क्लब की सदस्यों ने गांव की गलियों में जाकर ग्रास रूट लेवल पर असहाय एवं गरीब लोगों को 80 कंबल वितरित किए।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुँचाना था, जो ठंड के मौसम में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और जिन तक सहायता अक्सर नहीं पहुँच पाती। क्लब की सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुँचकर जरूरतमंदों की पहचान की और उन्हें कंबल देकर राहत प्रदान की।
स्थानीय ग्रामीणों ने इनर व्हील क्लब देवघर की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं।
इनर व्हील क्लब देवघर ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। क्लब ने आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, डॉ मंजू बैंकर, विभा सिंह, निशा जयसवाल, सावित्री गुप्ता, निशा गुप्ता इत्यादि उपस्थित थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बेबी रोमा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

