देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर मेयर सीट OBC के लिए आरक्षित हो: रवि केशरी

देवघर: आज देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि केशरी के द्वारा सर्किट हाउस देवघर में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

चेंबर अध्यक्ष के द्वारा उनसे मांग किया गया कि देवघर मेयर सीट OBC के लिए आरक्षित किया जाए। इससे पूर्व 2010 में मेयर सीट General के लिए था, वर्ष 2015 में यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया, तीसरी बार यह सीट OBC के लिए आरक्षित किया जाए। इससे समाज के पीछड़े वर्ग के लिए झारखंड सरकार के प्रति एक अच्छा मैसेज जाएगा।
मौके पर चेंबर के सचिव विजय कौशिक, संरक्षक अशोक सर्राफ, उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, कोषाध्यक्ष पंकज मोदी, सह सचिव राजकिशोर गुप्ता एवं राजकुमार वर्णवाल, पवन केशरी, महेश वर्णवाल, पवन वर्णवाल आदी उपस्थित थे।