माँ शाकम्बरी दुर्गा पूजा का किया जा रहा आयोजन
देवघर: पौष मास में होने वाली शाकम्बरी दुर्गा पूजा के दौरान भक्त पुरे भक्ति भाव से पूजा में लगे हैं। इस दौरान ओम् पैलेस बैंक्वेट हॉल में मां शाकम्बरी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा, जो विगत 2007 (23वर्ष) से निरंतर जारी है।

इसी कड़ी में आज रविवार पौष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी एवं नवमी तिथि को मां की पूजा पुरे तांत्रिक विधि विधान से आचार्य अमित पलिवार, पुजारी सुनिल खवाड़े द्वारा की जा रही है। पुजा समिति के यजमान अविनाश कुमार उर्फ सीपू परिहस्त,मनिष कुमार, विक्की एवं समस्त ओम् पैलेस परिवार हैं।
ज्ञात हो कि इसके साथ ही शहर के भैरव घाट, कटाल वन, बेलवन खिजुरिया, हाथी पहाड़, कजरिया तपोवन, दक्षिण मशान, जोत बाबु का अड्डा, भीआईपी लॉज, घड़ीदार घर (डोमाशी), रामपुर, भईया दलान, हृदयपीठ आदि में भी मां शाकम्बरी दुर्गा पूजा की जा रही है।

