देवघर (शहर परिक्रमा)

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

देवघर: कांग्रेस के 140वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में कांग्रेस का संविधान, विचारधारा एवं राष्ट्रीय संविधान पर परिचर्चा की गई।
विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्य अतिथि के रूप में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी एकत्रित हुए हैं। 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की जीवंत विचारधारा रही है।

कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने, संविधान रचने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और गरीब, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेताओं ने आधुनिक भारत की नींव रखी।
जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका संविधान में विश्वास, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और सर्वजन हिताय की नीति रही है। आज जब देश में लोकतंत्र, संविधान और संस्थाओं पर खतरे मंडरा रहे हैं, तब कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
हम संकल्प लेते हैं कि हम संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस हमेशा सत्य, अहिंसा और जनहित की राह पर चलती रही है और आगे भी चलती रहेगी।
इस स्थापना दिवस पर हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँगे और एक सशक्त, समावेशी एवं न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी जियाउल हसन, विवेक मिश्रा, सुधीर देव, रवि गुप्ता, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, आदित्य सरोलिया, राजा साहिल, गणेश दास, राकेश केशरी, आफताब आलम, धर्मेंद्र सिंह, ध्रुव प्रसाद देव, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, एन एस यू आइ के जिलाध्यक्ष रवि बर्मा, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास राउत, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नित्यानंद सेवक, सेवा दल जिलाध्यक्ष सुरेश पंडित, भवेष भूषण, कुमार बाबा, अजय कुमार पंकज, शैफ दानिश,
अखिल भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में नवनिर्वाचित युवक जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज के साथ उपाध्यक्ष राजा साहिल, प्रदेश सचिव आदित्य सरोलिया आदि मौजूद थे।