देवघर (शहर परिक्रमा)

होटल मयूर के संस्थापक हुए स्वर्गवासी

देवघर: स्व. बाबूलाल यादव, संस्थापक होटल मयूर, जलसार रोड निवासी का दिनांक 28.12.2025 को रात्रि 11:20 बजे स्वर्गवास हो गया। वो अपने पीछे चाचा-चाची, छोटा भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार में पांच बेटे-बहुओं एवं एक बेटी-दामाद के साथ पोता-पोती और नतनी आदि को छोड़ गए।

स्व. यादव वर्ष 2010 में पीडब्ल्यूडी, देवघर से सेवानिवृत्त हुए थे तथा अपने पैतृक संपत्ति में होटल मयूर का निर्माण कर अपने रिटायर्ड जीवन को सक्रिय रूप से जी रहे थे। ये मूल रूप से मोहनपुर प्रखंड के ग्राम लोढीवरण के रहने वाले थे। कल दिनांक 30.12.2025 के पूर्वाह्न तक में परिवार के सभी सदस्य आने पर स्थानीय श्मशानघाट, देवघर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय तथा गांव के शोकाकुल यादव परिवार सहित आस-पास के बंधु-बांधवों एवं देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान ने भी होटल पहुंच कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।