भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी सौरभ तिवारी कल देवघर में
देवघर: दिनांक 30.12.25 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरभ तिवारी देवघर पहुंच रहे हैं, जहाँ उनके उपस्थित से झारखंड की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसमे सौरभ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम दिनांक 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे देवघर स्थित के.के.एन. स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह ट्रॉफी झारखंड क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धि, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं राज्य की प्रतिभा का प्रतीक है।
देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा ने विश्वास जताया है कि इस अवसर पर सौरभ तिवारी की उपस्थिति न केवल खिलाड़ियों बल्कि देवघर एवं संताल परगना क्षेत्र के हजारों खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत होगी। उनके अनुभव और उपलब्धियाँ युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रॉफी के आगमन को लेकर देवघर जिला क्रिकेट संघ द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन देवघर जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

