देवघर (शहर परिक्रमा)

जसीडीह पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित

देवघर: जसीडीह अवस्थित जसीडीह पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्ज्वलन समारोह के साथ संपन्न हुआ जिससे पूरे वातावरण को खेल भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर बाल कल्याण ट्रस्ट के चेयरमेन सिन्धु रानी तथा प्राचार्य डॉ योगिता वाजपेयी ने विजीय प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया।

मशाल प्रज्ज्वलन पश्चात प्राचार्य ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई जिसमें ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर सिन्धु रानी ने बताया कि खेलकूल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है बल्कि बच्चों में आत्म विश्वास, अनुशासन एवं टीम स्त्रीट की भावना को बढ़ता है। इस अवसर पर बच्चों के लिए 100 मीटर मैढक रेस, पानी के साथ ग्लास रेस, जलेबी रेस, स्कूल के लिए तैयार रेस, गणित हल रेस, ग्लास से पिरामिड बनाना, वॉलीबाल, बेडमिंटन, चेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। जलेबी रेस में सौम्या कुमारी प्रथम, मैढक रेस में विश्वजीत प्रथम तथा चेस में छात्रा वर्ग में रश्मि प्रिया तथा छात्र वर्ग में विशाल राज चैम्पियन घोषित हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मिडिया प्रभारी आशुतोष कुमार दुबे ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।