रेल समाचार

लाहाबन एवं सिमुलतला के बीच ट्रैक बहाल, रेल परिचालन पुनः शुरू

जसीडीह–झाझा रेलखंड में लाहाबन एवं सिमुलतला स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर 27.12.2025 को रात 23:30 बजे से मालगाड़ी कई डब्बे पटरी से उतरने के बाद हुए उत्पन्न अवरोध को दूर कर लिया गया है तथा 30.12.2025 को रात 20:04 बजे से ट्रैक को रेल परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है। वर्तमान में डाउन लाइन से रेल परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है, जबकि अप लाइन से परिचालन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

    ट्रैक बहाली के पश्चात लाहाबन एवं सिमुलतला स्टेशनों के बीच रेल यातायात पुनः शुरू हो गया है। जसीडीह–झाझा रेलखंड पर सामान्य रेल सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जाएंगी।
     पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने स्वयं घटनास्थल पर कैंप कर ट्रैक बहाली कार्य की निगरानी की और कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने को सुनिश्चित किया।
   पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य इंजीनियर, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सहित अन्य प्रधान अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बहाली कार्य की निगरानी की। मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल के नेतृत्व में आसनसोल मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए पूर्ण समर्पण के साथ बहाली कार्य में जुटे रहे।