देवघर (शहर परिक्रमा)

नव वर्ष की शुरुआत, बाबा श्याम के साथ

देवघर: पिछले 10 वर्षों से श्री श्याम भक्तों के द्वारा नये वर्ष की शुरुआत श्री श्याम चरणों में निशान चढ़ा कर किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्याम भक्तों के द्वार दिनांक 1 जनवरी 2026 प्रातः 9:00 बजे  धोबी टोला स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण संघ से 121 की संख्या में निशान की पूजा आरती कर निशान निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम  में लीन भक्त  भजन कीर्तन करते शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेंगे। भजनों में झूमते हुए भक्तगण बारी बारी से श्री श्याम निशान बाबा को अर्पण कर नये साल की शुरुआत करेंगे l आयोजनकर्ता  के सदस्य  मनोज झाझरिया ने बताया की निशान यात्रा म लागभाग 300 की सांख्य में महिला पुरुष बच्चे शामिल रहेंगे। तैयारियों में सभी श्याम भक्त लगे हुए हैं।