देवघर (शहर परिक्रमा)

सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी हुए सेवनिवृत, उपायुक्त के साथ अन्य ने दी शुभकामनायें

देवघर: आज दिनांक 31.12.2025 को समाहरणालय कक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार व जिला स्तर के अधिकारियों ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना करते हुए सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी।

    उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सिविल सर्जन को शॉल ओढ़ाकर, सम्मानित करते हुए उनके समर्पित सेवा, कड़ी मेहनत, और योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आगे उन्होंने कहा किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति के लिए सेवानिवृत्ति उसके कार्यकाल की एक गौरवपूर्ण यात्रा की सार्थक पूर्णता है। सेवानिवृत्ति के बाद का समय आत्मसंतोष, व्यक्तिगत विकास और समाज के प्रति योगदान का होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने अर्जित अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ साझा करें, जिससे संगठनात्मक संस्कृति और कार्य दक्षता का निरंतर विकास हो सके।
     इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी डीएमफटी की टीम एवं समाहरणालय के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।