देवघर (शहर परिक्रमा)

23वें  देवघर पुस्तक मेला में आयोजित होगी बुजुर्ग संसद

देवघर: 23 वें देवघर पुस्तक मेला में आयोजित होनेवाली बुजुर्ग संसद के कार्यक्रम का ढांचा तैयार करने के लिए इसकी कोर कमिटी की बैठक आज एक स्कूल में संपन्न हुई। देवघर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सुंदर चरण मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसका आयोजन 27 जनवरी 2026 को बीएड कॉलेज परिसर में आयोजित होनेवाले पुस्तक मेला के मंच पर होगा।

  बता दें कि 23 वां देवघर पुस्तक मेला आगामी 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक होगा। इस बार इस सांस्कृतिक आयोजन को वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित किया गया है।
     बुजुर्ग संसद के संदर्भ में  इसकी रूपरेखा तैयार करने हेतु विशेष चर्चा आगामी बैठक में होगी। यह भी बता दें कि इस पुस्तक मेला में महिला और बाल संसद भी आयोजित होंगी। तीनों संसद  प्रो रामनंदन सिंह के संयोजकत्व में आयोजित होंगी।
    बैठक में उपर्युक्त के अलावा  पुस्तक मेला के संयोजक डॉ सुभाष राय, राकेश चंद्र राय, शत्रुघ्न प्रसाद, बबलू साह, राम ईश्वर सिंह, राम किशोर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार, आदित्य पांडेय, निर्मल कुमार आदि उपस्थित थे।