देवघर (शहर परिक्रमा)

झारखंड छात्र मोर्चा ने ए एस कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

देवघर: आज झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा सत्संग कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 05.01.2026 को सत्संग कॉलेज (साइंस) परिसर में जो घटना घटी है, उसपर कॉलेज प्रशासन को अविलम्ब संज्ञान लेना चाहिए। आज तक सत्संग कॉलेज में ऐसा नहीं हुआ था। इस घटना में जो भी व्यक्ति सम्मिलित थे और जिन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है उस पर सख्त कार्यवाही किया जाए। साथ ही गार्ड की संख्या भी बढ़ाई जाए एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो वहीं घटना करने वाले को चिन्हित किया जा सके।   

    ज्ञात हो कि दिनांक 05.01.26 को कॉलेज परिसर में आपसी विवाद में छात्रों के साथ मारपीट हुई थी, जिससे दो छात्र घायल हो गए थे।
      झामुमो महानगर सह सचिव प्रमोद चौधरी का कहना है विद्या की मंदिर में अगर ऐसी घटना घटती हैं तो आने वाले समय में क्या संदेश जाएगा इसलिए भविष्य में ऐसी घटना ना घटे उसके लिए कॉलेज प्रशासन दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे।
     मौके पर प्रमोद चौधरी, समित सोरेन, संजय मेहरा आदि उपस्थित थे।