निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, जल्द तिथि घोषित करने की मांग
देवघर: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग और रामपुर में बने वर्टिकल 3 के तहत आवास (फ्लैट)में लाभूको को जल्द से जल्द गृह प्रवेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन निगम कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को किया गया। धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। तत्पश्चात् राज्यपाल के नाम से भाजपा नेताओं ने सह नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को गंभीरता से नहीं ले रही है और निकाय चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव भी दलीय आधार पर होना चाहिए। पिछले पांच वर्षों से नगर निगम चुनाव लंबित होने के कारण इच्छुक उम्मीदवार मायूस हैं और विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।
आगे उन्होंने कहा कि गरीब का आशियाना बदहाली के आंसू रो रहे है। वर्टिकल 3 के तहत बने फ्लैट लाभुकों को गृह प्रवेश नहीं करवाया जा रहा है। लाभुक पैसा दे दिए हैं निगम का चक्कर लगा रहे। हम निगम अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि जल्द से जल्द अगर उस फ्लैट में गृह प्रवेश नहीं करवा गया उग्र आंदोलन होगा और आंदोलन के बाद वर्टिकल 3 के लाभुक के साथ ताला तोड़कर गृह प्रवेश होगा। भाजपा हमेशा जनता के साथ है।
मौके पर धरना को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सारठ के पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है। जिस वजह से आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। कहा कि निगम में अफसरशाही हावी है।
देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार चुनाव में संभावित हार से डर रही है। इसलिए चुनाव नहीं करा रही है।
जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है। इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं।
भाजपा निगम प्रभारी सह वार्ड पार्षद जिला उपाध्यक्ष कन्हैया झा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ईवीएम का प्रयोग पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि निकाय चुनाव में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि अफसर शाही के चलते राज सरकार की मिली भगत के चलते वर्टिकल 3 तहत बने करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से 665 फ्लैट बनाए गए, ये फ्लैट्स बन कर तो तैयार हो गए, लेकिन जिस मकसद से ये फ्लैट्स बनाए गए वो पूरा नहीं हुआ।
धरना में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, कन्हैया झा, नारायण दास, रंधीर सिंह, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, रमेश राय, बबलू पासवान, धनंजय तिवारी, बलराम पोद्दार, अभय आनंद झा, सुनीता सिंह, महेश राय, गौरी शंकर शर्मा, वर्टिकल 3 के लाभुक सुधा वर्मा, विजया सिंह, विशाखा सिंह, अमृत मिश्रा, तुफान महथा, मुकेश पाठक, मुकेश दास, दशरथ दास, भूषण सोनी, मिथलेश यादव, चंद्रशेखर खवाड़े, संजय गुप्ता, धनंजय खवाड़े, विकास कुमार, कन्हैया झा, अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, विपीन देव, नवल राय, मनोज मिश्रा, बालानाथ सिन्हा, संध्या कुमारी, निरंजन देव, अलका सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी इत्यादी शामिल रहे।
धन्यवाद ज्ञापन जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा ने किया।

