जय रुद्रांश कनौजिया सोनार महापरिवार के बैनर तले परिवार मिलन सह भोज कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: जय रुद्रांश कनौजिया सोनार महापरिवार संगठन के राष्ट्रीय कमिटी के बैनर तले एक परिवार मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन नंदन पहाड़ पर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिकनिक के आनंद के साथ-साथ संगठन की हित चर्चा रही। समारोह में सैकड़ो की संख्या में महिला एवम् पुरुष सदस्यों की उपस्थिति दर्ज हुई।

बैठक का संचालन संगठन के राष्ट्रीय चैयरमेन सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। अपने संबोधन उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं, इसलिए हमारे समाज के अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा को तपस्या के रूप में अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद एवं मंच का संचालन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यनारायण वर्मा ने किया। इस सभा में कई महिला साथी ने भी अपनी अपनी बातों को रखा। शेफाली वर्मा द्वारा दहेज प्रथा, सामाजिक सुरक्षा और विवाह संबंधी प्रस्तावों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई । जोरदार तरीके से इस विषय को हमारे महिला समिति के द्वारा उपस्थित सदस्यों के बीच रखा गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अधिवक्ता सुबिन कुमार वर्मा ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को एकत्रित होने की जरूरत है। इस बिंदु पर उन्होंने लोगों के बीच अपनी बातों को रखा कि जब तक आप जागेंगे नहीं, घर के महिला पुरुष खुले मंच पर आएंगे नहीं तब तक समाज का कल्याण नहीं हो सकता।शिक्षा एक मजबूत हथियार है, इसे जितना अर्जन करेंगे उतना ही आप आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से कई महत्वपूर्ण सदस्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनमें दिनेश पोद्दार, लाल बहादुर बर्मन, शिव प्रसाद बर्मन, रामचंद्र बर्मन, जनार्दन प्रसाद बर्मन सहित अन्य साथियों की उपस्थित हुए।
व्यवस्था को संभालने में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश बर्मन एवं राष्ट्रीय महासचिव कुंदन बर्मन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झारखंड प्रभारी कृष्णा प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव आगेद्र प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गणेश प्रसाद वर्मा, देवघर जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार सुभाष प्रसाद वर्मा, गया जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार वर्मा, मोकामा से अनिल कुमार वर्मा, उमेश कुमार वर्मा मरांची सहित सोनो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विनय कुमार, मंटू कुमार, मीना वर्मा सहित दर्जनों की उपस्थिति रही। इस बैठक में कई सामाजिक मुद्दों को उठाया गया और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस सभा में कटोरिया देवघर मार्ग पर धर्मशाला के निर्माण हेतु धर्मशाला भवन के प्रस्तावित फोटो ग्राफ का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया । धन्यवाद ज्ञापन नैना बर्मा ने किया ।

