दुसरी बार सचिन रवानी बने देवघर जिला भाजपा के अध्यक्ष
देवघर: भाजपा ने देवघर जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा कर दी है, देवघर जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सचिन रवानी के नाम का चयन किया गया है।
भाजपा ने दुसरी बार सचिन रवानी पर भरोसा जताया है।

ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष पद पर चयन को लेकर पार्टी की ओर ने रायशुमारी की गई थी, जिसमें जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद जानी गई। इसके बाद गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी निर्वाचन पदाधिकारी बबलू भगत, झरिया विधायक रागिनी सिंह, प्रदेश कर्यसमिति सदस्य संदीप वर्मा एवं पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में देवघर जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा बबलू भगत ने की।
पार्टी नेताओं ने पुनः दायित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं। यह उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा व पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
आपको बता दें कि पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने जिला अध्यक्ष सचिन रवानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं, नारों और आतिशबाजी के बीच हुए इस स्वागत समारोह ने साफ कर दिया कि देवघर की भाजपा कार्यकर्ता में सचिन रवानी नेतृत्व को लेकर गहरी उम्मीद और विश्वास है।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सचिन रवानी के जिला अध्यक्ष घोषणा होते ही भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में टावर चौक पर एकत्र हो गए। पारंपरिक अंदाज नारों और फूलों के साथ जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
टावर चौक पर आतिशबाजी, जश्न का माहौल
स्वागत समारोह के बाद टावर चौक चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा पटाखे और पूरा क्षेत्र जश्न के माहौल में डूब गया। भाजपा समर्थकों ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
सचिन रवानी ने जताया आभार
मौके पर सचिन रवानी ने पुनः दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देवघर के हर कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि “पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को दुसरी बार जिला अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी में मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी का सम्मान किया जाता है।”

