बोरवेल ऑनर एसोसिएशन के निर्णय के बाद बोरिंग कराना हुआ महँगा
देवघर: झारखंड बिहार बोरवेल ऑनर के द्वारा के के एन स्टेडियम में एक बैठक आयोजित हुआ। बैठक में कहा गया कि बोरवेल गाड़ी में लगने वाले बीट की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि एवं कंप्रेसर सर्विसिंग में लगभग दोगुना वृद्धि होने के कारण गाड़ी ऑनर को काफी नुकसान हो रहा है। इसीलिए सभी ऑनर ने एक जुटता के साथ बोरिंग के दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब बोरिंग ₹110 प्रति फीट करने का निर्णय पर सहमति बना, यह दर तत्काल लागू हो गई है। और यदि इसी तरह बीट आदि की कीमत में वृद्धि होता रहा तो होली के बाद बोरिंग ₹120 प्रति फीट होने की संभावना है। नियम तोड़ने वाले गाड़ी ऑनर को दंडित भी करने का प्रावधान किया गया।

इस कार्य के लिए आठ सदस्य टीम का गठन किया गया है जिसमें मनोज शाही, आशुतोष झा, फिरोज अंसारी, राकेश कुमार, रवि यादव, विजय राय, पीयूष दुबे, देबू कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार राय, सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता, हरि ओम शरण, प्रदीप कुमार, जहीरूद्दीन अंसारी, आशुतोष पांडे, राकेश कुमार, फिरोज अंसारी, अरविंद कुमार, अभिमन्यु मंडल, दिनेश शाह, धीरेंद्र कुमार, जब्बार अंसारी, रवि यादव, सुनील कुमार, मनोज कुमार शाही, शंभूरामानी, देबू मंडल, रंजीत तांती, विनोद मंडल इत्यादि उपस्थित थे।

