देवघर (शहर परिक्रमा)

कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मातृ मंदिर विद्यालय की दो छात्राओं का चयन

देवघर के सी.एम. एस.ओ.ई. बालिका मातृ मंदिर की दो छात्रों का चयन एस.जी.एफ.आई. द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 की कबड्डी बालिका अंडर-19 के लिए 12 सदस्यीय झारखण्ड राज्य की टीम में हुआ है। मातृ मंदिर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बिशु किरण ने कहा कि छात्राओं ने विद्यालय ही नहीं पूरे देवघर का नाम रौशन किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
    विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने इन छात्राओं को 02 जनवरी से 16 जनवरी तक चले शिविर में  27 खिलाड़ियों में स्थान दिया और ट्रायल में अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन व प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए झारखंड की 12 सदस्यीय टीम में चयनित हुईं।
झारखण्ड की टीम 16 जनवरी को हिमांचल प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी जहां 19 से 23 जनवरी तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

    जानकारी हो कि अंजली वर्ग 12 की छात्रा है उनके पिता पंकज जी का देहांत बहुत पहले हो जाने के कारण उनकी माता विद्या देवी ने बड़े मुश्किलों से लालन पालन कर उनको पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति प्रोत्साहित किया अंजली की उपलब्धि से उनकी माता बहुत प्रसन्न हैं और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
    वहीं राजलक्ष्मी वर्ग 11 की छात्रा है पिता सुरेंद्र जी व माता सुनीता देवी ने बेटी की कबड्डी के प्रति लगन देख उसे और प्रोत्साहित किया और आज उसकी उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न हैं और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
      दोनों छात्राओं की कक्षाध्यपिका ऋतु सिन्हा व राजरानी विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं आदि गणमान्यों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
    यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।