पुस्तक मेला में आयोजित होने वाले ‘बुजुर्ग संसद’ के विषयों पर हुआ निर्णय
देवघर: आज देवघर पुस्तक मेला में आयोजित होने वाले बुजुर्ग संसद कोर ग्रुप की विस्तारित बैठक में सर्वसम्मति से मेला में आयोजित होने वाले बुजुर्ग संसद में चर्चा के विषयों पर निर्णय लिया गया। इन विषयों में वरिष्ठ नागरिकों को रेल सुविधा चालू करने, हवाई यात्रा में बुजुर्गों को रियायती दर पर टिकट देने और इनके लिए हर उड़ान में कुछ सीट निर्धारित करने, ओल्ड पेंशन योजना को पुनः लागू करने, झारखंड सरकार द्वारा पेंशनधारियों को प्रदत स्वास्थ्य बीमा में धोखाधड़ी बंद करने, सेवानिवृत्ति की उम्र एक समान करने, कोरोना काल में फ्रिज किया गया महंगाई भत्ता को देने, बुजुर्गों के साथ पारिवारिक प्रताड़ना के खिलाफ कानून बनाने आदि की थी।

बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति प्राचार्य डॉक्टर नागेश्वर शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर रामनंदन सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता का नाम प्रस्तावित किया गया साथ ही प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता को ही क्रमशः पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का नाम प्रस्तावित करने का अधिकार दिया गया।
आज की बैठक में प्रोफेसर रामनंदन सिंह, डॉ. नागेश्वर शर्मा, राणा विजय शंकर सिंह, परमेश्वर दास, परमेश रामकिशोर प्रसाद सिंह, अशोक कुमार मोदी, सत्येंद्र कुमार, इं परमेश्वर शाह, दीनानाथ खवाड़े, सियाराम गिरी, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, गणेश प्रसाद उमर, सर्वेश्वर प्रसाद सिंह, रामेश्वर सिंह, डॉ. सुंदर चरण मिश्र, अवधेश बिहारी प्रसाद, रामेश्वर सिंह, इं. सचिंद्र मेहता, अशोक कुमार मिश्रा, बम शंकर दुबे, राकेश चंद्र राय, पंकज सिंह भदोरिया सहित करीब 35 व्यक्ति मौजूद थे। सौरभ कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

