विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन
देवघर: झारखण्ड शिक्षा परियोजना के निदेशक के आदेशानुसार आज दिनांक 16.01.2026 को मध्य विद्यालय रिफ्युजी कॉलोनी के सभागार मे तृतीय विशेष शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीआरपी राधेश्याम झा, शितांशु जी, सीआरपी कुमारी श्वेता, निर्वातमान पार्षद दिनेश यादव, विद्यालय प्रभारी अमिता मिश्रा, रुपेश मिश्रा, गीता कुमारी, अनिशा कुमारी के अलावा 144 बच्चे एवं 50-60 अभिभावक उपस्थित थे।

इस बैठक मे 18 अभिभावकों, 4 सदस्यों एवं 4 शिक्षकों को शॉल एवं सर्टिफिकेट एवं रेल परीक्षा तथा उपस्थिति मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 बच्चों को अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं जौमेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अतिथियों को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। मंच संचालन रुपेश मिश्रा द्वारा किया गया।

