देवघर (शहर परिक्रमा)

धूमधाम से मनाया गया जसीडीह पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

देवघर: आज दिनांक 16.01.2026 को जसीडीह स्कूल विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्व. दीपनारायण दूबे एवं स्व. मनोरमा देवी को पुष्प समर्पित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि सहोदया के अध्यक्ष रामसेवक सिंह गूंजन, जसीडीह पब्लिक स्कूल के निदेशक भारतेन्दु दूबे, सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध झा, मैत्रिया किड्स के निदेशक एसडी मिश्रा, विद्यालय की प्राचार्या डॉ योगिता वाजपेयी, बाल कल्याण ट्रस्ट के सचिव सिंधु रानी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।     

      कार्यकम का शुभारंभ गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया और स्वागत गान से प्रस्तुत किया गया। निदेशक डॉ भारतेन्दु दूबे ने कहा कि हमारा प्रमुख लक्ष्य संस्कारयुक्त शिक्षा देना रहा है। विद्यालय परिवार विगत 25 वर्षों में अथक प्रयास कर कई छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में सफल बनाया है जो कि सराहनीय कदम है। इसके बाद डॉ योगिता वाजपेयी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इसमें विद्यालय के द्वारा किए गए 25 वर्षों के उन्नति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि इन 25 वर्षों में विद्यालय ने अनगिनत छात्रों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर उनका मार्गदर्शन किया है। यहां से छात्र शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सा, प्रशासन, निर्माण कार्य के क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने उन अभिभावकों की भी प्रशंसा की जिन्होंने विद्यालय पर अपना भरोसा जताया और आने वाले समय में भी विद्यालय और अधिक तरक्की करेगा। जयशंकर मालवीय ने इस विद्यालय के द्वारा किए गए प्रयासों को सराहनीय बताया।

रामसेवक सिंह गूंजन ने शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति को भी बढ़ावा देने की बात कही। सुबोध झा ने संस्कृति, राष्ट्रीयता तथा विज्ञान के छात्रों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपना विचार व्यक्त किया। कांति की मसाल कार्यकम के द्वारा लोगों को आगे बढ़ने की प्रारेणा दी गई तथा आंधियों के बीच मुस्कुराने की प्रेरणा दी गई। बिहारी डांस छठ पूजा के द्वारा लोगों को पारम्परिक पर्व की याद दिलाई गई।


     कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत दुर्गा मां डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का समापन भक्ति गान अच्युतम केशवम के साथ हुआ। अंत में विद्यालय के शिक्षक आशुतोष दूबे ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया। मंच संचालन का कार्य अनुषा एवं सान्ची के द्वारा किया गया।