देवघर (शहर परिक्रमा)

महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने बाबा बैद्यनाथ के रुद्राभिषेक के साथ की चुनावी अभियान की शुरुआत

देवघर: आगामी नगर निगम चुनाव में अपने अभियान की शुरुआत और भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्ति के लिए महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में 51 तीर्थ पुरोहितों के द्वारा रुद्राभिषेक कराया। यह रुद्राभिषेक देवघर नगर निगम महापौर में अपनी जीत पक्की करने के लिए बाबा से आशीर्वाद लेकर आज सभी मंदिर में तीर्थ पुरोहितों से मिलकर अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आज से उनका चुनाव अभियान शुरू हुआ।

    रुद्राभिषेक के पश्चात् उन्होंने कहा कि रावणेश्वर बैद्यनाथ और परमेश्वर रूपी आमजन के आशीर्वाद से अगर मैं महापौर बनकर आता हूं तो इसके बाद मेरे मन में निगम वासियों के लिए कई योजनाएं कुलांचे भर रही है। 5 साल के कार्यकाल में मैं देवघर नगर निगम को इस तरह विकास की राह पर ले जाऊंगा कि अन्य क्षेत्र के लिए भी अनुकरणीय होगा। इसके साथ ही निगम की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की भी योजनाएं मेरी मुख्य प्राथमिकताओं में है।