लगातार 5वीं बार प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयन
देवघर: प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया है। विद्यालय का चयन लगातार पांचवीं बार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2026 के लिए राज्य स्तरीय बैठक में किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, शौचालयों की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता तथा बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता जैसे सभी मानकों पर विद्यालय पूरी तरह खरा उतरा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रूप में विकसित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

