होटल इंपीरियल हाइट्स में बंगाली फूड फेस्टिवल का हो रहा आयोजन
देवघर: बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के निकट अवस्थित होटल इंपीरियल हाइट्स द्वारा शहरवासियों और पर्यटकों के लिए 17 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक भव्य बंगाली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल होटल के रेस्तरां में आयोजित है, जहां मेहमानों के लिए बंगाल की पारंपरिक, स्वादिष्ट और सुगंधित व्यंजन उपलब्ध है।

होटल इंपीरियल हाइट्स के महाप्रबंधक राजू चौधरी ने बताया कि बंगाली व्यंजन पुरी दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में देवघर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह फूड फेस्टिवल एक अलग ही अनुभव लेकर आएगा। होटल प्रबंधन का उद्देश्य है कि धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा के साथ-साथ लोग भारतीय संस्कृति और खानपान की विविधता का भी आनंद उठा सकें, इसी सोच के तहत बंगाली व्यंजनों को विशेष आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि बंगाली फूड फेस्टिवल के मेन्यू को बेहद संतुलित और आकर्षक बनाया गया है।
जहाँ शाकाहारी मेहमानों के लिए स्टार्टर में पनीर भापा और मिश्रित वेज कटलेट जैसे स्वादिष्ट विकल्प रखे गए हैं, तो नॉन-वेज पसंद करने वाले मेहमानों के लिए मंगशेर चॉप, कासुंडी मैरीनेटेड फ्राइड फिश, बासा पटुनी और माछेर चॉप जैसे लोकप्रिय बंगाली व्यंजन शामिल किए गए हैं।
वहीं मुख्य भोजन यानी मेन कोर्स में शाकाहारी मेहमानों के लिए आलू पोस्तो ढोका दालना, कटहल कोफ्ता करी, बेगन भाजा और मोचा घंटो जैसे व्यंजन तो नॉन वेज पसंद करने वाले मेहमानों के लिए झींगा मलाई करी, इलिश फिश करी, दाब चिंगरी, मटन कोशा और कोलकाता स्टाइल मुर्ग करी जैसे लोकप्रिय और पसंदीदा व्यंजन शामिल हैं।
इसके साथ ही मेन्यू में बंगाल की प्रसिद्ध मिठाइयों को भी शामिल किया गया है जिसमें मिस्टी दोई और नोलेन गुरेर पेयेश जैसी पारंपरिक मिठाइयाँ शामिल है।
आगे उन्होंने कहा कि होटल के अनुभवी शेफ द्वारा सभी व्यंजनों को पारंपरिक विधि और शुद्ध सामग्री से तैयार किया जाता है, ताकि मेहमानों को असली बंगाली स्वाद का अनुभव मिल सके।
उन्होंने उम्मीद जताया कि देवघर आने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से एक नई पाक संस्कृति से जुड़ सकेंगे। जिसके लिए होटल इंपीरियल हाइट्स के ट्वाइलाइट रेस्तरां को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है।

