पुस्तक मेला में आयोजित होने वाले ‘महिला संसद’ के लिए अभ्यास सत्र का हुआ आयोजन

देवघर: आज दिनांक 18.01.26 को राजकीय बी एड कॉलेज परिसर में पुस्तक मेला में आयोजित होने वाले महिला संसद का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र में पक्ष  के रूप में मौजूद महिलाओं ने जहां सरकार की उपलब्धियां की चर्चा की वही विपक्ष ने जमकर पक्ष की खींचाई की।
    वहीं स्पीकर की भूमिका में डॉ. कल्पना सिंह, डिप्टी स्पीकर के रूप में डॉ. रूपा श्री तथा डॉ ममता किरण ने बेहतरीन संचालन किया।

   प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. ईति कुमारी की बेहतरीन प्रस्तुति रही वही योगमाया झा, शोभा राय, शिप्रा झा, डॉ. रजनी रंजना, मंजुला कांत, भारती सिंह और इंदिरा मिश्रा ने विपक्ष का बखूबी सामना किया।
    विपक्ष की ओर से सुनीता सिंह, डॉ प्रज्ञा शिखा, मीणा सिंह, सोनम झा, अर्चना सिंह और डॉक्टर आशा ने अपने प्रश्नों से पक्ष को घेरने की कोशिश की।
     इस दौरान करीब 50 महिलाएं पक्ष और विपक्ष की संसद के रूप में मौजूद थीं।

    इस अवसर पर डॉ. कल्पना सिंह, कुमारी रजनी रंजन, डॉ. इंदु तिवारी, डॉ. रूपा श्री, कुमारी ममता गुप्ता, डॉ शिप्रा झा, संगीता मिश्रा, शिवांगी शर्मा, अर्चना भगत, सीमा झा, अर्चना कुमारी, सुनीता कुमारी, मीणा सिंह, डॉ. प्रज्ञा शिखा, रीता नाथ सहाय, कुमारी स्नेहलता, सुहानी प्रिया, खुशी कुमारी, कुमारी निशा, आयुषी, श्री ठाकुर, सिमरन कुमारी, शर्मिला राव, तृषा सिंह, शोभा कुमारी, इंदिरा मिश्रा, संगीता कांत, संध्या राय, भारती सिंह, योगमाया कुमारी, सुप्रिया सिंह, श्वेता सिंह, मधु कुमारी, विनीता रानी, मंजुला कांत, गीता राखी पांडे पक्ष और विपक्ष की भूमिका में थी। इस अवसर पर महिला संसद को वास्तविक रूप देने के लिए कस्तूरबा विद्यालय की करीब आधा दर्जन छात्राएं मार्शल के रूप में मौजूद थी।
    इसके पूर्व महिला संसद के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर रामनंदन सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
पुस्तक मेला की ओर से डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, नवीन शर्मा, खेल संघ के आशीष झा, गणेश प्रसाद उमर, बबलू मित्रा आदि विशेष रूप से मौजूद थे। पुस्तक मेला के संयोजक डॉ. सुभाष राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।